Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपिछङा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष MLC का हुआ जोरदार स्वागत

पिछङा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष MLC का हुआ जोरदार स्वागत

पिछङा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष MLC का समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्त्ताओ ने किया स्वागत

जमानियां/गाज़ीपुर- स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को पिछङा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष MLC राजपाल कश्यप का माल्यार्पण कर गगन भेदी नारे के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान राजपाल कश्यप ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। हम लोग को उत्तर प्रदेश में पार्टी के पास वोट बहुत है केवल हम एक हो जाये तो भारतीय जनता पार्टी की जमानत जप्त हो जायेगी।

इस जुल्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। ये सरकार आरक्षण खत्म कर रही है और आरक्षण मांगने वालों पर लाठियां बरसा रही है। बार बार मांग के बाद भी जाति जनगणना भी नही करा रही है।

वही जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि आने वाला समय समाजवादियों का है। सरकार चाहे जितना जुल्म करले इसकी मियाद पूरी हो गयी है और जनता मुड़ बना ली है कि आने वाले समय मे जनता अखिलेश यादव की सरकार बनने जा रही है। सपा सरकार ही सभी वर्गों का भला कर सकती है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष पिछङा प्रकोष्ठ हरेंद्र विश्वकर्मा, पूर्व विधायक चौधरी लालता प्रसाद निषाद, जमानियां ब्लाक प्रमुख प्रतीनिधि संतोष कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, राजेश कुशवाहा, अशोक विन्द, मेराज खाँ, रजनीश यादव, संतोष यादव, प्रमोद यादव, गायक रजनीकांत यादव, विपुल सिंह, पंकज यादव, मदन शर्मा, शिव शंकर शर्मा, सद्दाम खाँ, अम्बरीश यादव, सरोज यादव, राजू कुशवाहा, धीरेंद्र यादव जज्जु, संजीत कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे। संचालन रिशु यादव ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !