Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसांसद घोसी अतुल राय के सहयोग से गाजीपुर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों...

सांसद घोसी अतुल राय के सहयोग से गाजीपुर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को दिया 100 ऑक्सीजन सिलेंडर

गाज़ीपुर- कोविड-19 की लहर से आशंकित और उसके सापेक्ष तैयारियों के मद्देनज़र घोसी सांसद अतुल राय द्वारा मऊ ज़िले के साथ-साथ गाजीपुर के सरकारी स्वास्थ्य विभाग में भी 100 मेगा ऑक्सिजन सिलिंडर उनके अनुज भ्राता श्री पवन कुमार राय ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के0 के0 वर्मा सुपुर्द किया।

जिस दौरान पवन राय ने कहा कि कोरोना काल मे सरकारी स्वास्थ्य विभागों में कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण जिस तरह से लोगो ने अपनी जान गवाई है। आज सरकार को सरकारी व्यवस्थाओ में सुधार करने की आवश्यकता है।

आज सांसद घोसी के आदेश पर गाजीपुर सरकारी मोहमदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोडउर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेवतीपुर सामुदायिक, स्वास्थ्य केंद्र भदौरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 15–15 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर को सुपुर्द किया गया है।

और साथ ही सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने कहाँ कि कोविड -19 के को लेकर घोसी सांसद अतुल राय द्वारा घोषी लोकसभा के साथ साथ गृह जनपद गाजीपुर में सचल अस्पताल रूपी एम्बुलेन्स और पैरा मेडिकल टीम के द्वारा मोहम्मदाबाद एवं जमनिया गाँव गाँव जाकर इंफ़्रारेड थरमा मीटर और पल्स आक्सी मीटर के द्वारा जाँच कर के टेली मेडिसिन पैनल में मौजूद १० विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श के बाद निः शुल्क दवा वितरण किया जाएगा।

आगे थर्ड वेव की तैयारियों के स्वरूप में DFY ( डॉक्टर फ़ॉर यू ) के द्वारा ट्रेनिंग कैम्प कार्य साला के साथ साथ ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर और बच्चों की दवा की अलग से व्यवस्था सुनिस्चित कर ली है जल्द ही आवश्यकता अनुसार जनपद के अन्य कोविड सेंटरों पर गरीब लोगों के परिवार के लिये मुफ़्त की दवाए भी उपलब्ध करायी जायेंगी ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !