आगामी विधान सभा चुनाव वर्ष 2022 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव जीतने के लिऐ अपनी-अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गयीं है लेकिन जमानिया विधान सभा से आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में सदस्य जोड़ो अभियान के तहत पार्टी के नीति और वचनबद्धता पूर्ण कार्य को देखते हुए सहर्षता से जुड़ रहे हैं।
इसी क्रम में खलिलंचक निवासी अमरनाथ तिवारी (राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोईया फ्रंट) के वाराणसी मंडल प्रभारी आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ से जुड़े एव गरुवा मकसूदपुर से सचिन यादव, कमलेश खरवार, डुहिया से लल्लन खरवार जी धधनी से कन्हैया हिंदुस्तानी, सुगवलिया से सुनील यादव समाजसेवी हरिहर खरवार जी , अमजद खान रमवल शिशुपाल यादव मतसा,शशिकांत मौर्या सोनवल, क्षेत्र पंचायत मन्नू चौरसिया एव इन सभी लोगों की टीम भी जुड़ चुकी है।सभी लोगों ने आम आदमी पार्टी के मेनोफेस्टो को देखकर प्रभवित हुए और साथ ही दिल्ली मॉडल की सराहना भी किया गया।
इस दौरान किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नागेन्द्र यादव एव जमानिया विधानसभा अध्यक्ष अरविंद सिंह खरवार ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुवे कहे कि योगी जी की सरकार पूर्णतया विफल रही इस सरकार ने मंहगाई बढ़ा कर गरीब लोगों की कमर तोड़ दी, अभी तक पूर्णतया वैक्सिनेसन कराने में भी विफल रही है।
जिसके परिणाम स्वरूप अभी तके स्कूल नही खुले एव बच्चों का भविष्य अंधकार में है बिजली बिल का दर महंगा करना एव अभी तक किसान का बिजली बिल माफ न करना किसानी विरोधी सरकार होने का प्रमाण दर्शाती है ।
जिलाध्यक्ष नागेन्द्र यादव ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को सरकारी बसों में यात्रा फ्री घर बैठे तहसील से प्रमाणपत्र बनवाकर देगी, विश्वस्तरीय स्कूल,अस्पताल, भ्रष्ट्राचार पर पूर्णतया लगाम, उत्तम सड़के आदि सैकड़ो कार्य करेगी

