Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजिलाधिकारी आदेश पर दूर की गयी ग्रामीणों की समस्या

जिलाधिकारी आदेश पर दूर की गयी ग्रामीणों की समस्या

जमानियां/गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र के रामपुर गांव की स्थित पोखरी में अवैधानिक रुप अतिक्रमण करने के कारण अत्यधिक वर्षा होने से आस पास के घरों में घुसने लगा। अवैधानिक रुप से ग्राम सभा की पोखरी पर अतिक्रमण जलमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की गयी थी।

जानकारी के अनुसार रामपुर सलेमपुर गांव के आबादी के बीच सरकारी पोखरी पर ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण दिन पर दिन किया जा रहा है। जिससे एक बीघा में फैली पोखरी एक विस्वा में सिमट कर रह गई है। वही पोखरी से पानी निकास भी नहीं हो रहा है। जिससे पोखरी का गन्दा पानी ग्रामीणों के घरों तक पहुँच गया।

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी जिसको लेकर सोमवार की सुबह उपजिलाधिकारी जमानिया प्रतिभा मिश्रा दिशा निर्देश पर तहसील‚ विकासखंड एवं पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ।

जिस पर तहसील एवं विकासखंड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दो पंपिंग सेट लगा कर पानी को बाहर निकला गया इसके साथ ही पानी की निकास को अतिक्रमण कर रहे लोगो को सख्त हिदायत दी गयी

इस मौके पर तहसीलदार घनश्याम‚ नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर‚ एडीओ पंचायत अरुण कुमार दूबे‚ नितिश यादव‚ प्रदीप कानूनगो‚ विनय कुमार दूबे‚ विनय पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !