ज़मानिया क्रिकेट क्लब के नव युवाओं द्वारा वर्ष 2021 ओलम्पिक में नीरज चोपड़ा द्वारा टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर एक दूसरे ने मिठाई बाट कर किया ख़ुशी का इजहार
जमानियां- वर्ष 2021 ओलम्पिक में नीरज चोपड़ा ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने 87.58 मीटर भाला फेंककर भारत को गोल्ड दिलाया. उनकी जीत ने पूरे देश को जश्न मनाने का मौका दिया है.
वही रविवार को क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में ज़मानिया क्रिकेट क्लब के युवाओं ने भारत के लिए ओलंपिक में 13 साल के बाद भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय ओलिंपिक इतिहास बनाने पर एक दूसरे ने मिठाई बाट कर किया खुशी का इजहार किया।
औऱ नीरज चोपड़ा के उज्जल भविष्य की कामना की और साथ ही ज़मानिया क्रिकेट क्लब के युवाओं के कहाँ की कहा कि आज पूरे देश को नीरज चोपड़ा के ऊपर गर्व की बात है और आज पूरा देश गौरवान्तित महसूस कर रहा है।
इस अवसर पर राहुल यादव , चंदन सिंह , अम्बरीष गुप्ता , विशाल कुमार , प्रिंस ठाकुर , राहुल पाण्डेय , रितेश जयसवाल , प्रदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

