बी०एस०एफ० में कार्यरत जवान के पत्नी के हमलावरों ने धारदार हथियार से की निर्मम हत्या।
गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ,ग्राम सभा कुर्था गांव में सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार द्वारा हमला कर एक 30 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव निवासी किरन प्रजापति उम्र 30 वर्ष पत्नी पवन प्रजापति की सोमवार को किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार द्वारा हमला कर हत्या कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस पुलिस अधीक्षक समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह किरन अपने दोनों पुत्रों शुभम (14) और शनि (6 वर्ष) को तैयार कर स्कूल भेज दिया। इसके बाद किसी समय अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से किरन के चेहरे और सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दिया। मकान में सीसी टीवा मोबाइल से कनेक्ट था।
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे भी मौके पर पहुंच गए। संबंधितों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही जांच-पड़ताल किया। घटना को लेकर ग्रामीण तरह-तरह का तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
क्योंकि घर में लूटपाट जैसी कोई वारदात नहीं हुई है। लोगों में इस बात की चर्चा हो रही है कि अखिरकार किस बात को लेकर इतनी बेरहमी से किरन की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसकी हत्या के पीछे क्या मकसद था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के सब्बलपुर खुर्द निवासी मृतका के पिता रामाश्रय प्रजापति बताया कि रामाश्रय प्रजापति पुत्र स्व0राम देनी राम नि0 सब्बलपुर खुर्द थाना जमनियां जनपद गाजीपुर ने सूचना दिया कि मेरी पुत्री किरन प्रजापति का विवाह पवन प्रजापति पुत्र स्व0 राम किशुन प्रजापति नि0 ग्राम कुर्थापुर थाना कोतवाली गाजीपुर के साथ करीब 20 वर्ष पहले किये थे।
किरन प्रजापति के 02 पुत्र क्रमशः शुभम उम्री करीब-14 वर्ष एवं शनि उम्री करीब-06 वर्ष को तैयार कर विद्यालय भेज दिया तथा किसी ने घर में घुस कर किरन प्रजापति के चेहरे व सिर पर गम्भीर चोट पहुंचा दिया जिससे किरन की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है।
अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 490/2022 धारा 302/201 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जा चुका है। हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है, इसकी छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

