ज़ामनिया दरौली रेलवे ट्रैक के किनारे एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का मिला शव हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका।
ज़मानिया / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा दरौली में मंगलवार की सुबह 6 बज़े के करीब रेलवे ट्रैक के किनारे एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव झाडियों में मिलने से सनसनी फैल गयी।
मौके पर सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गयी लोग उसे पहचाने की भरसक कोशिश किए मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दिलदारनगर के ए एस आई आर के शर्मा मौके पर पहुंच छानबीन किए मगर युवक के बारे में जानकारी नहीं हो सकी।
इसके बाद इसकी सूचना जमानियां कोतवाली पुलिस को दी गयी। मामला आर पी एफ के कार्य क्षेत्र से बाह र का था,पहुंची कोतवाली पुलिस ने अगल बगल काफी तलाश करने के साथ ही लोगों से पूछताछ किया मगर कुछ पता न चलने पर शव को कब्जे में लेकर उसे अगले 72 घंटे के लिए मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया पुलिस के अनुसार इन समय के अंदर पहचान न होने पर मृत युवक का पोस्टमार्टम करा इसका अंतिम दाहस्ंस्कार करा दिया जायेगा ।
पुलिस व आर पी एफ के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि किमी 705/14-12 पर डाउन लाइन के बगल में स्थित झाडी में एक मृत युवक का शव पडा हुआ है। जिसके तुरंत बाद मौके पर फोर्स पहुंच छानबीन में जुट गयी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मृत युवक के केवल सर के उपरी हिस्से ललाट पर चोट के निशान थे,जबकि उसका अन्य शरीर पूरी तरह से सुरक्षित था।
लोगों ने बताया देखने लगता है कि उसकी हत्या कर घटना को दूसरा स्वरूप देने के लिए ट्रैक किनारे झाडी में रख फरार हो गये हो वहीं पुलिस का कहना है कि बहरहाल जो भी हो युवक की मौत कैसे हुई इसकी हकींकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा।पुलिस के अनुसार मृत युवक नीला कलर का लोवर,लाल ,सफेद चेकदार कलर का फूल बाजू का टीशर्ट पहने हुए था ।
क्षेत्रीय लोगों ने आर पी एफ व कोतवाली पुलिस से मांग किया कि दरौली व जमानियां स्टेशन वके बीच गस्त की जाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके। जमानियां कोतवाली पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में ले उसे पहचान के लिए मर्चरी हाउस भेंजा गया है।

