सेवराई / गाजीपुर- स्थानीय तहसील मुख्यालय पर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें फरियादियों के द्वारा दिए गए 60 प्रार्थना पत्र के सापेक्ष 5 का निस्तारण किया गया।
उप जिलाधिकारी रमेश मौर्य ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मंगलवार के सापेक्ष शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव के फरियादियों द्वारा राजस्व के 37 पुलिस के आठ विकास के छाव आपूर्ति के 5 विद्युत के चार सहित कुल 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है
जिसमें राजस्व की पांच प्रश्न पत्रों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया है शेष अन्य के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी भदौरा अरुण कुमार वर्मा, संतोष सिंह, मुन्ना सिंह आदि सहित लेखपाल मौजूद रहे।

