Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया बाढ़...

पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

जमानियाँ/ गाज़ीपुर- गंगा सहित कर्मनाशा के जलस्तर में बढ़ने के कारण तटवर्ती इलाकों में दहशत बना हुआ है। हालांकि कर्मनाशा का जलस्तर पहले से कम होकर स्थिर हो गया है तो वही गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर की सूचना पाकर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने शनिवार को क्षेत्र के सब्बलपुर बाड़, मतसा बाड़ व देवरिया बाड़ का दौरा किया तथा लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का सलाह दिया व उच्चाधिकारियों से वार्ता कर हर सम्भव मदद करने का अनुरोध किया। ताकि बाढ़ का पानी बढ़ने से ग्रामीणों को ज्यादा परेशानी न हो।

उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि समय रहते बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी जरूरी ब्यवस्थाए कर दी जाय। बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा पशुओं के चारा की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पानी बढ़ने से हरा चारा व भूसा की समस्या हो जाती है। श्री सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों का हर सम्भव मदद किया जायेगा।

दुःख की घड़ी में ही अपनों व परायों की पहचान होती है। लोगों की मदद करना हमारी प्रथम प्राथमिकता है। वही सब्बलपुर बाण में कटान भी जारी है। यदि समय रहते उचित प्रबंध नही हुआ तो बहुत भयावह स्थिति उतपन हो सकती है। वही हल्का लेखपाल रूपेश रंजन ने बताया कि दो बजे तक सब्बलपुर बाण में नाव से 60 मवेशी दियर क्षेत्र से इस पार उतर चुके थे।

इस मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, प्रधान ओम प्रकाश उर्फ जज यादव, प्रधान राजेश्वर यादव सुड्डू, पूर्व प्रधान रजनीश यादव, सद्दाम खाँ, कलीम खाँ, रामचीज यादव, राहुल यादव, अनिल यादव, सोनू खाँ, नदीम खाँ, रामवृक्ष चौधरी, बजरंगी चौधरी, फैयाज खाँ, मुन्ना चौधरी, ज्ञानेंद्र यादव आदि सहित लेखपाल रूपेश रंजन सिन्हा मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !