जमानियाँ(ग़ाज़ीपुर)- समाजवादी पार्टी के नेता ओमप्रकाश सिंह यादव ने बधौता में लोगो के बीच मास्क, सेनिटाइजर और आवश्यकता अनुसार दवाओ का किया वितरण। कोरोना महामारी कोविड-19 महामारी से संक्रमण और उससे होने वाली बीमारी से लोगो को सुरक्षित रखने के लिए बुद्धवार को समाजवादी पार्टी के नेता ओमप्रकाश सिंह यादव द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग और सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए विधानसभा जमानियाँ के अंतर्गत आने वाले बधौता गांव में गरीब और असहाय व्यक्तिओ के बीच मास्क, साबुन, दवाईया जैसे बुख़ार आने पर पैरासीटामोल टैबलेट, एंटीबायोटिक , विटामिन्स वितरित किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह यादव ने लोगो को बताया कि (कोरोना) कोविड-19 महामारी से संक्रमण और उससे होने वाली बीमारी से लोगो को सुरक्षित रखने का सरकार हर प्रकार से लोगो की सहायता कर रही है और हमे भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लॉक डाउन का पालन करना चाहिए। आगे ओमप्रकाश सिंह यादव ने कहा कि कोरोना काल मे लाखो गरीब मजदूर अपने-अपने घरों में काम न मिलने की वजह से कैद है शहरों में जहाँ ये काम करते थे वो कंपनिया भी कोरोना की भेंट हो गयी हैं जिससे गरीब मजदूर परेशान हैं। ओपी यादव ने कहा कि हम लगातार गरीब परिवार की सहायता करते रहेंगें। इस मौके पर ओपी यादव के कार्यकर्ताओं समेत ग्राम वासी मौजूद रहें।


