ग़ाज़ीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात साल पूरे होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा और भाजयुमो ने शहर के लंका मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया ।
![]() |
| फ़ोटो-लंका मैदान में आयोजित एकरक्तदान शिविर में रक्तदान करते भाजपा के कार्यकर्ता। |
पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और दूसरे लोगो को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया जिसका असर भी लोगो में दिखा।भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुद्रा पांडेय ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि इस कोरोना महामारी में जहाँ लोग जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं उस स्थिति में हमारी तरफ से जुटाया गया एक-एक बूंद खून किसी की जान बचा सकती हैं।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सरकार के सात साल पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धिया गिनाइ और कहा कि जिस प्रकार मोदी जी ने कोरोना महामारी पे काबू पाया और जितनी जल्दी देश को कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध कराई उतनी जल्दी किसी की भी सरकार नही करा पाती। साथ ही उन्होंने लोगो से किसी भी तरह की वैक्सीन के अफवाह से बचने के लिए कहा उन्होंने कहा कि देश मे बनी वैक्सीन सुरक्षित और असरदार है ।
विपक्ष की पार्टी अपने तो वैक्सीन के डोज ले रही है और जनता को भ्रम में रख रही हैं साथी ही लोगो से वैक्सीन की दोनों डोज़ लेने की अपील भी किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय,प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, जिला मंत्री सुरेंद्र बिंद,कोषाध्यक्षअच्छे लाल गुप्ता,मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,शैलेन्द्र सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता और जिला अस्पताल के डॉक्टर और नर्स स्टाफ मौजूद रहे।
नज़रुल अंसारी की रिपोर्ट


