Sunday, May 31, 2026
Homeक्राइमज़मानिया ग्राम कुसी मार्ग पर अवैध शराब एवं हेरोइन की तस्करी मामले...

ज़मानिया ग्राम कुसी मार्ग पर अवैध शराब एवं हेरोइन की तस्करी मामले में दो महिला संग एक अभ्युक्त गिरफ्तार।

ग्राम कुसी मार्ग पर अवैध शराब एवं हेरोइन की तस्करी मामले में दो महिला संग एक अभ्युक्त गिरफ्तार।

गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम कुसी मार्ग पर शुक्रवार को अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब एवं हेरोइन की तस्करी करने के मामले में 845 ग्राम (जिसकी अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 80 लाख 45 हजार रुपये) की नाजायज हेरोइन व 01 अदद .315 बोर तमंचा मय कारतूस के साथ 03 अभियुक्त को स्वाट टीम व थाना दिलदार नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब एवं हेरोइन की तस्करी के रोकथाम हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जमानिया के कुशल मार्गदर्शन मे प्र0नि अशेषनाथ सिंह व उ0नि0 जितेन्द्र कुमार मय हमराहियान स्वाट टीम प्रभारी सुनील कुमार तिवारी मय हमराह के देखभाल क्षेत्र मे मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर

ग्राम कुसी मार्ग से अभियुक्तगण 1.मंगला सिंह कुशवाहा पुत्र दीना सिंह कुशवाहा 2. मनकेशरी देवी पत्नी मंगला सिंह कुशवाहा 3. रीता देवी पत्नी सिपाही कुशवाहा निवासीगम ग्राम कुशी थाना दिलदारनगर गाजीपुर की सन्देह होने पर जामा तलाशी ली गयी तो मंगला सिंह कुशवाहा के कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 367 ग्राम हेरोइन 2. मनकेसरी देवी के कब्जे से 333 ग्राम हेरोइन व रीता देवी के कब्जे से 115 ग्राम नाजायज हेरोईन अभियुक्तवार (कुल बरामद हेरोईन 845 ग्राम नाजायज) बरामद किया गया ।

गिरफ्तार लोगो के खिलाफ मु0अ0स0 139/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट , मु0अ0सं0 140/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0सं0 141/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट , मु0अ0सं0 142/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम मेंप्र0नि0 अशेषनाथ सिंह, उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी स्वाट टीम गाजीपुर मय हमराही टीम ,उ0नि0 जितेन्द्र कुमार थाना दिलदारनगर गाजीपुर, उ0नि0सचिन सिंह थाना दिलदारनगर गाजीपुर, का0 चन्दन सिंह मय हमराही सम्मिलित थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !