Sunday, May 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाभुड़कुड़ा क्षेत्र अंतर्गत सोखीपुर गांव के एक परिवार के तीन लोगों आकाशीय...

भुड़कुड़ा क्षेत्र अंतर्गत सोखीपुर गांव के एक परिवार के तीन लोगों आकाशीय बिजली क़हर मौके पर तीनों की मौत।

भुड़कुड़ा क्षेत्र अंतर्गत सोखीपुर गांव के एक परिवार के तीन लोगों आकाशीय बिजली क़हर मौके पर तीनों की मौत।

भुड़कुड़ा / गाजीपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र अंर्तगत गुरूवार की सायंकाल दामोदरपुर के ईनामीपुर मौजा स्थित अपने धान के खेत मे निराई कर रहे एक परिवार के तीन लोगों की आकाशी बिजली गिरने के कारण तीनों की मौत हो गयी।फ़ोटो- भुड़कुड़ा क्षेत्र अंतर्गत सोखीपुर गांव के एक परिवार के लोग आकाशीय बिजली से मौत।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भुड़कुड़ा क्षेत्र अंतर्गत सोखीपुर गांव के एक परिवार के लोग घर से कुछ दूरी पर दामोदरपुर के ईनामीपुर मौजा स्थित अपने धान के खेत मे निराई कर रहे थे। उसी दौरान बरसात शुरू हो गयी।

वहीं खेत में धान की निराई करते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के सोखीपुर निवासी हीराराम पुत्र विक्रम राम 65 वर्ष, फूलमती देवी पत्नी हीराराम 60 वर्ष तथा रमेश कुमार पुत्र हीराराम 30 वर्ष की मौत हो गयी। एक ही परिवार मे हुई तीन मौत से गांव में कोहराम मच गया।

आनन फानन में लोगों ने इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जखनियां पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर उप जिला अधिकारी, तहसीलदार व कोतवाल भी पहुंचकर कार्रवाई में जूट गये। भुड़कुड़ा पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !