Sunday, May 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनानन्दगंज टम्पो और मोटरसाइकिल में टक्कर बाइक सवार दो चचेरे भाईयों में...

नन्दगंज टम्पो और मोटरसाइकिल में टक्कर बाइक सवार दो चचेरे भाईयों में एक की मौत दूसरा घायल।

नन्दगंज टम्पो और मोटरसाइकिल में टक्कर बाइक सवार दो चचेरे भाईयों में एक की मौत दूसरा घायल।

नन्दगंज / गाजीपुर-  स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत सौरम मोड़ के समीप गुरुवार को सुबह 8 बजे के करीब तेज रफ्तार की बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक टम्पो से टकरा गयी। जिसके कारण एक कि मौत दूसरा घायल।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी शिवम बारी उम्र 21 वर्ष पुत्र दिनेश बारी और उसका चचेरा भाई विशाल बारी 17 वर्ष पुत्र गोधन बारी गुरुवार की सुबह 8 बजे नंदगंज बाजार में कुछ काम से गये थे। नंदगंज बाजार के सौरम मोड़ के समीप बाइक की तेज रफ्तार के होने के कारण अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक टम्पो से टकराकर असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी।

आसपास के लोगों ने उसी टम्पों सें दोनों भाईयों को स्थानीय नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। दोनों के सिर में चोट लगने तथा हालत गम्भीर होने पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गाजीपुर जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। उपचार के दौरान गाज़ीपुर जिला अस्पताल पहुँचने पर शिवम बारी की मौत हो गयी।

जबकि चचेरे भाई विशाल बारी का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक शिवम दो भाई तथा दो बहनों में तीसरे नम्बर पर था।दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन मे मातम छा गया। शिवम की माँ संगीता देवी तथा बहनों का रो-रोकर बुरा है। परिजन के अनुसार घर वाले इनको बाइक नहीं दे रहे थे। लेकिन इन दोनों के नाराज होने पर दे दिया था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए तथा टम्पों को चालक सहित अपने कब्जे में ले लिया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !