रेवतीपुर के अठहवा गांव घटित हादसे में लापता पाँच बच्चों का शव बरामद,नाव हादसे में कुल 7 लोगों की मौत।
गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रेवतीपुर के अठहवा गांव का है बुधवार को बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे 25 लोगों से भरी नाव गाँव के ताल भरे गंगा नदी के पानी में पलट जाने से दो की मौत कई लोग लापता हो गये थे।
वही गुरुवार की सुबह से एनडीआरएफ टीम और पुलिस के द्वारा स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों के सहयोग से गाँव के ताल भरे गंगा नदी के पानी में डूबे लोगो की खोजबीन के लम्बी में पाँच लोगों का शव बरामद किया गया। प्राप्त शव जिसमें सभी बच्चे है।
5 बच्चों क्रमशः सत्यम गोड़ उम्र 15 पुत्र शिवशंकर गौड़, संध्या पासवान0 विजय शंकर पासवान, खुशीयाल यादव 15 वर्ष पुत्र दयाशंकर यादव, अलीशा 4 वर्ष पुत्री कमलेश यादव के शव को काफी मशक्कत के बाद लगभग 2 बजे ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय गोताखोरों के द्वारा निकाला गया।
बताया जा रहा है कि अठहठा गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों के आवागमन के लिए प्रशासन ने डीजल की नाव की व्यवस्था कराई है। बुधवार शाम 5:00 बजे बाजार से खरीदारी कर ग्रामीण गांव लौट रहे थे। नाव पर करीब 25 लोग सवार थे। ज्यादा लोग होने के कारण अचानक नाव में पानी भरने लगा और नाव डूब गई।इससे लोगों में अफरातफरी मच गई।
कुछ लोग खुद तैरकर किनारे आ गए। कुछ लोगों को आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बचाया। इनमें चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। वहां दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान अठहठा निवासी शिवशंकर गोड ( 45 ) और नगीना पासवान (72) के रूप में हुई है गांव में एक साथ 7 लोगों की हुई मौत के बाद मातम पसरा हुआ है आक्रोशित लोगों ने शासन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।

