रामपुर बिहार, परिवार की दयनीय स्थिति को लेकर काफी परेशान 46 वर्षीय अधेड ने पैसेन्जर ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या।
गाजीपुर – स्थानीय क्षेत के ताडीघाट दिलदारनगर ब्रांच लाइन पर आज करीब साढे पांच बजे बहुअरा गाँव के समीप एक 46 वर्षीय अधेड ने पैसेन्जर ट्रेन के आगे कूद गया,जिसके चलते ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जिसके चलते ट्रेन के गार्ड व चालक ने ट्रेन घटना की सूचना दिलदारनगर स्टेशन अधीक्षक,आरपीएफ और जीआरपी को दी, शव को पटरी से पुलिस के हटाने के बाद करीब आधे घंटे बाद छह बजे पैसेंजर आगे के लिए रवाना हुई।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड इकठ्ठा हो गई,लोग उसकी पहचान की कोशिश में लगे मगर नहीं हो सकी,घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंजने के साथ ही उसकी पहचान में जुट गई। काफी देर बाद उसके पाकेट से मिले आधार और मोबाइल के जरिए उसकी पहचान बिरेन्द्र राम पुत्र श्रीराम 46 वर्ष निवासी रामपुर थाना नुआंव जनपद बक्सर बिहार के रूप में हुई ।
जिसके तुरंत बाद पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी,घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया,वहीं गाँव में इस घटना के बाद सन्नाटा पसर गया।परिजन कुछ समय बाद रोते विलखते वाहन से घटना स्थल पहुंचे और शव की शिनाख्त किया।
पत्नी विमला का रो- रोकर बुरा हाल था। मृतक के छोटे भाई रौशन ने बताया कि उसका बडे भाई ( मृतक) परिवार की दयनीय स्थिति को लेकर काफी परेशान रहते थे ,इसको लेकर परिवार में आए दिन नोकझोंक होती रहती थी,बताया कि दो दिन पूर्व बीते रविवार को प्राइवेट नौकरी करने के लिए बाहर जाने की बात कह घर से निकले थे।
छोटे भाई ने बताया कि बडे भाई ने बताया था कि ट्रेन मिलने पर फोन करूंगा। बताया कि उसके भाई बिरेन्द्र ने पांच बजे फोन कर कहा कि ट्रेन मिल गई है अब मैं जा रहा हूं ,कह फोन बंद कर दिया । बताया कि मृत उसके भाई के दो पुत्र है जो घर पर रहते है,जबकि उसके पिता मजदूरी करते है,बताया कि मृत उसका भाई भी घर रह मजदूरी करता था ।

