गाज़ीपुर बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे 25 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलट जाने से दो की मौत कई लोग लापता।
गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अठहवा गांव का है बुधवार को बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे 25 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलट जाने से दो की मौत कई लोग लापता।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अठहवा गांव में हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तत्परता से करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तत्काल मौके पर जाने का निर्देश दिया है।
आज ही सीएम योगी ने गाजीपुर की बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया था। बताया जा रहा है कि अठहठा गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों के आवागमन के लिए प्रशासन ने डीजल की नाव की व्यवस्था कराई है।
बुधवार शाम 5:00 बजे बाजार से खरीदारी कर ग्रामीण गांव लौट रहे थे। नाव पर करीब 25 लोग सवार थे। ज्यादा लोग होने के कारण अचानक नाव में पानी भरने लगा और नाव डूब गई।इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग खुद तैरकर किनारे आ गए।
कुछ लोगों को आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बचाया। इनमें चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। वहां दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान अठहठा निवासी शिवशंकर गोड ( 45 ) और नगीना पासवान (72) के रूप में हुई है।

