नंदगंज धरवां गांव में चोरों छत की सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर लाखों की चोरी कर हुए फरार।
नंदगंज (गाजीपुर)- स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत धरवां गांव में मंगलवार की रात में चोरों छत की सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर आलमारी व बख्शा में रखा छह थान सोने का तथा तीन चार थान चाँदी का जेवर, 14 हजार नकद व अन्य कीमती सामान लाखो का सामान लेकर फरार हो गये।
परिजन को चोरी की जानकारी बुधवार को सुबह जागने पर हुई। सूचना पर पुलिस आई और देखकर चली गयी। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात में धरवां गांव निवासी दीपक कुमार पुत्र स्व. रामसेवक गर्मी उमस के कारण परिवार के सभी लोग घर से बाहर सोये हुए थे।
बुधवार को सुबह 5 बजे उठकर जब घर के अंदर गए तो कमरों में रखा सारा समान बिखरा पड़ा था, आलमारी तथा बख्शा खुला था।छत की सीढ़ी का जर्जर दरवाजा भी टूटा था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर मकान के पीछे बने शौचालय पर चढ़ने के बाद सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर मकान में दाखिल हुए। घर खाली होने के कारण चोरों ने कमरे में रखी आलमारी तथा बख्शे को आराम से खंगाल डाला।
पीड़ित दीपक कुमार ने बताया कि आलमारी तथा बख्शे में रखी सोने की 2 सिकड़ी, 1 नथिया, 2 अंगूठी, 1 मांगटीका, तथा चाँदी का 2 पायल, 6 बिछिया, पैंजनी, कमरबंद तथा 14000 रुपया नकद चोर ले गये है । उसने चोरी की कुल कीमत सवा दो लाख से ऊपर बताया है।इस चोरी की घटना से आसपास के लोग भयभीत है।

