Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन उत्तर प्रदेश ईकाई झाँसी के तत्वाधान में विशेष प्रान्तीय...

ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन उत्तर प्रदेश ईकाई झाँसी के तत्वाधान में विशेष प्रान्तीय सम्मेलन, राष्ट्रीय संगोष्टी एवं सम्मान समारोह का हुआ भब्य सम्मेलन

ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन उत्तर प्रदेश ईकाई झाँसी के तत्वाधान में विशेष प्रान्तीय सम्मेलन, राष्ट्रीय संगोष्टी एवं सम्मान समारोह का हुआ भब्य सम्मेलन।

झाँसी- ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन (उत्तर प्रदेश) ईकाई झाँसी के तत्वाधान में विशेष प्रान्तीय सम्मेलन, राष्ट्रीय संगोष्टी एवं सम्मान समारोह मंगलवार को बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी के गाँधी सभागार में आयोजित किया गया।फ़ोटो- झाँसी प्रान्तीय सम्मेलन, राष्ट्रीय संगोष्टी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी के गाँधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथि प्रो0 मुकेश पाण्डेय कुलपति बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय और विशिष्ट अथिति ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो0 मुकेश पाण्डेय कुलपति बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय और विशिष्ट अथिति ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं डीप प्रज्वलित किया गया।

इस विशेष प्रान्तीय सम्मेलन, राष्ट्रीय संगोष्टी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी के गाँधी सभागार में ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन (उत्तर प्रदेश) के समस्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि प्रो0 मुकेश पाण्डेय कुलपति बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय और विशिष्ट अथिति ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा द्वारा अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिस दौरान  सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुलपति बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय ने कहाँ कि देश, समाज और उनमें घटित होने वाले सूचनाओं को समाचार पत्रों और आधुनिक प्रणालियों द्वारा खबरों के माध्यम से हम तक पहुँचाने में ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारों को अनेको प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पत्रकारिता सभी माध्यमों प्रिंट और नॉन-प्रिंट के लिए समाचार संबंधी विषयों के बारे में लिखकर समाज से जुड़ी प्रत्येक जानकारी लेने और इसके माध्यम से स्थानांतरित करनेजानकारी संपादित करने और इसे संदर्भ देने की भी जटिल प्रक्रिया है। पत्रकार हमेशा चयन और प्रस्तुति में शामिल होता है।

जिसे वह उल्लेखनीय मानता है और रिपोर्टिंग में सच्चाई और ईमानदारी के मानक को पूरा करता है। पत्रकारिता राजनीति और सार्वजनिक मामलों की “कठिन आज पत्रकारिता केवल समाचार पत्रों तक सीमित नहीं है बदलते समय के साथ, इसका विस्तार जनसंचार के नए और आधुनिक क्षेत्रों में हुआ है।

आज, देश की विभिन्न समस्याएं, समाज और मनुष्य की प्रगति, विकास योजनाएं (Development Plannings), आदि के लिए पत्रकारिता प्रभावी हो रही है। उसी के अनुरूप पत्रकारिता के रुझान एवं प्रकारों में भी बदलाव आया है।

वही अगले वक्ता के रूप में विशिष्ट अथिति ललितपुर झाँसी सांसद अनुराग शर्मा द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए कहाँ कि ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन (उत्तर प्रदेश) ईकाई पत्रकारिता की राष्ट्र निमार्ण का यह संकल्प बहुत ही सराहनीय है। इस प्रकार की पत्रकारिता की स्वरूप में शोध तथ्यों के आधार पर ऐसी किसी भी घटना या स्थिति की जांच की जाती है।

जिससे सटीक निष्कर्ष निकल सकते हैं। जबकि इस प्रकार की पत्रकारिता के निष्कर्ष हमारे राष्ट्रीय-सामाजिक जीवन को प्रभावित करते हैं। हम तथ्यात्मक स्वरूप को जनता के सामने लाते हैं। इस पत्रकारिता का उद्देश्य ग्रामीण जीवन के विभिन्न पहलुओं को इंगित या संकेत करना है। परिवार एवं जन-कल्याणसाक्षरताकृषि की उन्नत विधियांमहिला एवं बाल विकास की स्थितियों का आकलननवीन योजनाओं की जानकारी व गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना इनमें शामिल है।

महत्त्वपूर्ण तथ्य यह है कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। आज भी देश का 80% हिस्सा गांव है और पूरे देश को खाने-पीने की चीजों की आपूर्ति गांवों से ही होती है। अतः ग्रामीण पत्रकारिता न केवल गांवों के सत्य को उजागर करती है। बल्कि गांव व शहरों के पारस्परिक सम्बन्ध पर सेतू या पुल का कार्य करती है।

और वही अगले क्रम में ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन (उत्तर प्रदेश) ईकाई कब प्रान्तीय अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहाँ कि हिन्दी में भी पत्रकारिता का अर्थ भी लगभग यही है। ‘पत्र‘ से ‘पत्रकार’ और फिर ‘पत्रकारिता’ से इसे समझा जा सकता है। ‘पत्रकार’ का अर्थ समाचार पत्र का संपादक या लेखक।

‘पत्रकारिता’ का अर्थ पत्रकार का काम या पेशा, समाचार के संपादन, समाचार इकट्ठे करने आदि का विवेचन करने वाली विद्या। वृहत शब्दकोश में साफ है कि पत्र का अर्थ वह कागज या साधन जिस पर को बात लिखी या छपी हो जो प्रामाणिक हो, जो किसी घटना के विषय को प्रमाणरूप पेश करता है।

वही अगले वक्ता के रूप में वीर बहादुर सिंह आजमगढ़ कहाँ कि यह संगठन का एक माह संगठन है। मैं समझता हूँ कि पत्रकारिता कला भी है, वृत्ति भी और जनसेवा भी । जब को यह नहीं समझता कि मेरा कर्तव्य अपने पत्र के द्वारा लोगो का ज्ञान बढ़ाना, उनका मार्गदर्शन करना है, तब तक से पत्रकारिता की चाहे जितनी ट्रेनिंग दी जाए, वह पूर्ण रूपेण पत्रकार नहीं बन सकता ।

इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप जैन, डॉ0 वीरेन्द्र सिंह, सिगस्या, अजय कुमार वरिष्ठ पत्रकार, आकाश निगम, चन्द्रपाल सिंह, प्रशान्त सिंह, संदीप सरावगी, के बक्स सिंह, कैप्टन वीरेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, श्रवन कुमार द्विवेदी, छोटेलाल चौधरी, अजय गुप्ता, आदि लोगो ने अपने-अपने विचार रखें।

कार्यक्रम के दौरान अभिनंदन प्रदेश मीडिया कार्यक्रम संयोजक डॉ0 वी0वी0 गौर, मण्डल अध्यक्ष झाँसी, गुर्जर महेन्द्र नगर, वरिष्ठ पत्रकार, अभिनन्दन जैन ( प्रदेश मीडिया प्रभारी/ जिलाध्यक्ष झाँसी) द्वारा ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन (उत्तर प्रदेश) ईकाई झाँसी के सभी पदाधिकारियों का सम्मान और अभिननन्दन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन (उत्तर प्रदेश) ईकाई कब प्रान्तीय अध्यक्ष सौरभ कुमार और संचालन सुधीर जैन व मुकेश राजपूत ने किया।

उक्त मौके पर सलमान पारीछा समाजवादी पार्टी महासचिव यूथ बिग्रेड, स्किल इंडिया डायरेक्टर नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्ताक अली, कोषा अध्यक्ष बृजेश परिहार, उपाध्यक्ष सोनू साहू चटर्जी, महासचिव जावेद, मीडिया प्रभारी राशिद पठान सह मीडिया प्रभारी शोएब मकरानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इसरार खान महानगर प्रभारी अंसार हुसैन, उपाध्यक्षअमित साहू , अमित श्रीवास्तव, पवन कुमार श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी, तहसील अध्यक्ष संतोष शर्मा ग्रामीण, मु0 इफ्तेखार अहमद पत्रकार एशोसिएशन (उत्तर प्रदेश) इकाई ज़मानिया मौजूद रहे।

 

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !