Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनन्दगंज स्थित सावित्री इंटर कॉलेज के पीछे 20 वर्षीय युवक की हत्या...

नन्दगंज स्थित सावित्री इंटर कॉलेज के पीछे 20 वर्षीय युवक की हत्या के मामले पुलिस द्वारा कार्यवाही को लेकर परिजन असंतुष्ट।

नन्दगंज स्थित सावित्री इंटर कॉलेज के पीछे 20 वर्षीय युवक की हत्या के मामले पुलिस द्वारा कार्यवाही को लेकर परिजन असंतुष्ट।

नन्दगंज (गाजीपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के नन्दगंज स्थित सावित्री इंटर कॉलेज के पीछे गुरुवार की रात लगभग 8 बजे आई.टी.आई छात्र सत्यम सिंह उम्र 20 वर्षीय युवक की कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी डण्डा तथा कीलयुक्त फट्टा आदि से पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक सत्यम के बड़े भाई शिवम सिंह ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध पीट पीटकर हत्या करने की थाने में तहरीर दिया है।जिस आधार पर पुलिस टीम ने सत्यम सिंह हत्याकांड में शामिल तीन लोगों को पुलिस द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजने के उपरान्त शेष दो लोगों की तलाश में जुटी है। लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से मृतक सत्यम सिंह के परिजन अभी भी संतुष्ट नही है। उनका आरोप है कि पुलिस मुख्य आरोपी को बचाने कार्य रही है।

इसी बात को लेकर मंगलवार को क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा रविन्द्र कुमार वर्मा,नंदगंज थानाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह मृतक सत्यम सिंह के घर पहुँचकर मृतक के परिवार के लोगों से मिले। वहाँ पर क्षेत्राधिकारी ने परिजन को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम की अभी भी निष्पक्ष जांच चल रही है।

और जाँच में जिसका भी नाम इस हत्याकांड में सही मिलेगा, उसे हर हाल में सलाखों के भीतर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी निष्पक्षता से जाँच में लगी है। कोई भी अपराधी पुलिस के चँगुल से नहीं बचेगा तथा हम बेवजह किसी को परेशान भी नहीं करेगे। क्योंकि यह हत्या का मामला है।

इस हत्याकांड में तीन को जेल भेजा जा चुका है। अभी शेष दो लोगो की तलाश जारी है। बहुत जल्द वे भी सलाखों के पीछे होगे। पुलिस की निष्पक्ष जाँच व विवेचना पर विश्वास रखें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !