Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनन्दगंज छुट्टा पशुओ के खुलेआम घूमने से लोगो को परेशानी हो रही...

नन्दगंज छुट्टा पशुओ के खुलेआम घूमने से लोगो को परेशानी हो रही है।

नन्दगंज छुट्टा पशुओ के खुलेआम घूमने से लोगो को परेशानी हो रही है।

नन्दगंज –  स्थानीय बाजार सहित आसपास के क्षेत्रो में छुट्टा पशुओ के घूमने से लोगो को परेशानी हो रही है।छुट्टा एवं अवारा पशुओं को पकड़ कर पशु आश्रय स्थलों तक पहुंचाए जाने का शासनादेश हवा- हवाई साबित हो रहा है।

फ़ोटो- नन्दगंज मुख्यं बाज़ार स्टेशन चौराहा पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा।

नंदगंज बाजार के मुख्य मार्ग सहित विभिन्न इलाको में इन पशुओं कै घूमते हुए देखा जा सकता है। इनके आपस में लड़ते रहने से अक्सर सड़क पर भगदड़ की स्थित बन जाती है। इनकी जद में आकर कई लोग घायल हो भी चुके हैं। इन पशुओं को बीच सड़क पर खड़ा हो जाने से यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही है।

ऐसे में मुख्य मार्ग पर चलना खतरे से खाली नहीं है। सुबह बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावक डरते रहते है। उधर, अधिकारी इन पशुओं को गोआश्रम पर भेजे जाने की बात कह कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। इस समय नंदगंज बाजार के शादियाबाद रोड ,चोचकपुर तिराहा रोड , स्टेशन चौराहा सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर छुट्टा पशुओं का सड़क पर जमघट लगा आम बात है।

इनको इस तरह घूमते रहने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। हालांकि इन छुट्टा पशुओं को पकड़ कर रखने के लिए आसपास कोई भी पशु आश्रय स्थल नही बनाए गए हैं। इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

आजकल ये छुट्टा पशु राजमार्ग के गाजीपुर वाराणसी तिराहा, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद , शहीद स्मारक इंटर कालेज सहित बाजार के बाईपास रोड पर आपस में लड़ते रहते है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !