ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र वाराणसी मण्डल इकाई का हुआ पुनर्गठन, ग्रापए वाराणसी के वरिष्ठ सदस्य अंजनी नंदन तिवारी को मंडल का संगठन मंत्री बनाया गया।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- चंदौली ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के वाराणसी मंडल के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने संगठन को मंडल स्तर पर मजबूत करने के लिये वाराणसी मंडल के संगठनात्मक ढांचे में फेरबदल किया गया है।
वाराणसी मंडल के उपाध्यक्ष पद पर जौनपुर के गुलाब चंद्र पांडेय, गाजीपुर के धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा, चंदौली के संतोष शर्मा व विकाश शर्मा, विनोद पाल को नियुक्त किया गया है।
श्री विन्देश्वरी सिंह गाजीपुर को मंडल महामंत्री संगठन, श्री उमेश दुबे और प्रमोद सिंह चंदौली को महामंत्री, श्री प्रदीप कुमार पांडेय जौनपुर को महामंत्री बनाया गया है।
चंदौली के धर्मेंद्र प्रजापति, रविन्द्रनाथ श्रीवास्तव गाजीपुर को मंत्री, चंदौली के शशिकांत सिंह,गाजीपुर के देवेश कुमार सिंह, वाराणसी के विनोद कुमार सिंह और चंदौली के अंजनी नंदन मिश्रा उर्फ राजन तिवारी को संगठन मंत्री बनाया गया है। वाराणसी मंडल के संरक्षक पद पर श्री के.एन राय जी गाजीपुर, शिवदयाल गुप्ता चंदौली को नामित किया गया है।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर के जिलाध्यक्ष आदरणीय मुन्नीलाल पाण्डेय ,जिला प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव, जमानियां तहसील अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा तथा जमानियाँ तहसील के मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई ज्ञापित किया है।
वाराणसी मंडल संगठन में गाजीपुर के सदस्यों पर भरोसा जताने पर मंडल अध्यक्ष आदरणीय श्री तारकेश्वर सिंह का आभार प्रगट किया है।

