Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकानून व्यवस्था में बदलाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया थानाध्यक्षों का...

कानून व्यवस्था में बदलाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया थानाध्यक्षों का स्थानांतरण

कानून व्यवस्था में बदलाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया कई थानाध्यक्षों का स्थानांतरण

गाज़ीपुर पुलिस लाइन से दीपेंद्र सिंह को जमानिया कोतवाली का मिला प्रभार

गाजीपुर- पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंह ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर कई थानाध्यक्षों को इधर उधर स्थानांतरित किया गया ।

जिनमे स्थानांतरण सूची के अनुसार जमानिया प्रभारी निरीक्षक रविंद्र भूषण मौर्य को थानाध्यक्ष शादियाबाद, शादियाबाद थानाध्यक्ष शिवप्रताप वर्मा को थानाध्यक्ष भुड़कुड़ा,

गाज़ीपुर पुलिस लाइन से दीपेंद्र सिंह को कोतवाल जमानिया, सेवराई चौकी प्रभारी हरिनारायण शुक्ला को थानाध्यक्ष भांवरकोल, शैलेश कुमार मिश्रा को थाना भावरकोल से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष नोनहरा बनाया गया है।

इसके अलावा थानाध्यक्ष नोनहरा शैलेंद्र प्रताप सिंह को गैर जनपद स्थानांतरण होने पर पुलिस लाइन भेजा गया है जबकि सैदपुर थाना अंतर्गत भीतरी चौकी इंचार्ज धीरेंद्र प्रताप सिंह को करीमुद्दीनपुर थाने की कमान दी गई है, वही करीमुद्दीनपुर थाना इंचार्ज बालेंद्र कुमार गैर जनपद स्थानांतरण पर रवानगी के लिए पुलिस लाइन भेजे गए हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !