ITC कंपनी के तत्वाधान में 75 वे स्वतंत्रता दिवस के महा पर्व के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
बक्सर- ITC कंपनी (EChaupal) की तत्वाधान में ग्राम – चुन्नी जिला बक्सर में 76 वे स्वतंत्रता दिवस के महा पर्व के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिले के HIC – आनंद मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस 76 वे स्वतंत्रता दिवस पर भारत मात जयघोष करते हुए सैकड़ों लोग अपने-अपने हाथो में तिरंगा झंडा लिए नगर क्षेत्र में प्रत्येक घरों में पहुँचक तिरंगा का वितरण किया।
जिस दौरान श्री मिश्र ने लोगों को आजादी के इस पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम लोगो यह पता नही होगा कि हमें यह आज़ादी दिलाने में कितने वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहूति के बाद यह दिन देखने को मिल रहा है। आइये हम उन वीर सपूतों को याद करते है उनके इस वलिदान को नमन और वन्दन करते हैं।
उक्त मौके पर अमलेश सिंह , प्रतीक राय , आशीष सिंह , कुंदन , विशाल, मिथलेश , धर्मेन्द्र राय , अंकुर राय ,प्रिंस राय , शशि,कुमार ऋषभ कुमार संग ग्राम वासी सारे लोगो ने हर घर जा कर तिरंगा का वितरण किया गया।

