आकांक्षा शांति शिक्षा सदन विद्यालय में आजादी के 75 वा अमृत महोत्सव का कार्यक्रम हुआ संपन्न
कासिमाबाद – स्थानीय तहसील के अंतर्गत ग्राम सुरजी पट्टी में स्थित आकांक्षा शांति शिक्षा सदन हाई स्कूल विद्यालय में आज 15 अगस्त के शुभ अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधकेक अध्यापक राम कृत बिंद के द्वारा तिरंगा झंडा फहरा कर बच्चों द्वारा राष्ट्रगान संबोधित करके भारत माता की जयघोष के साथ किया गया।
जिस दौरान मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व अध्यापक सदानंद यादव ने खो खो खेल प्रतियोगिता मे राज्य स्तरीय बिजनौर में खेलकर गाजीपुर का नाम रोशन किए हुए खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर प्रमाण पत्र वितरित किया।
जिस दौरान प्रधानाचार्य विनय कुमार बिंद कहाँ की आजादी का यह माह पर्व आजादी दिलाने वाले उन वीर सपूतों को आज हम सब नमन करते है इन्होंने हमें यह आजादी अपनी प्राणों की आहूति देकर दिलायी है।
उक्त मौके अवसर पर सुरेंद्र राम संजय शर्मा हरिंदर यादव अनिल राम अध्यापिका शादाब , रीना, रीमा, रामविलास बिंद ,वीर बहादुर यादव, तथा सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित हुए तथा कार्यक्रम का संचालन अध्यापक सुरेश राजभर द्वारा किया गया।

