जमानिया खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में निकली आजादी अमृत महोत्सव के तहत प्रांतीय रक्षक दल के जवानो के द्वारा निकली गयी साइकिल यात्रा।
जमानिया। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिंरगा अभियान के तहत प्रांतीय रक्षक दल ( पी आर डी ) के जवानो के द्वारा तिरंगा साईकल यात्रा निकाली गई।
जमानिया खण्ड विकास अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें जमानिया ब्लॉक गेट, यूनियन बैंक, पांडेय मोड़, दूरहिया, कस्बा बाजार होते हुए तहसील ब्लॉक गेट तक समाप्त किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण पांडे, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अब्दुल वकार खां , सहायक विकास अधिकारी जय प्रकाश पांडे , चंदेव कुशवाहा, रामशंकर गुप्ता, रामावतार , संजय , विजयशंकर, श्री नन्द, संतोष, गोपाल, सीताराम, रामबचन,आदि मौजूद रहे

