Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगैंगस्टर एक्ट में माफियाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई में करोड़ो की...

गैंगस्टर एक्ट में माफियाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई में करोड़ो की संपत्ति हुई कुर्क।

गैंगस्टर एक्ट में माफियाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई में करोड़ो की संपत्ति हुई कुर्क।

गाजीपुर– मुख्तार अंसारी के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार चल-अचल सम्पतियों को कुर्क करने का क्रम जारी है शनिवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर देहाती फतेहउल्लहपुर स्थित माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की करोड़ों की बेनामी सम्पत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने की कार्रवाई की गयी है।पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि लगातार जनपद में माफियाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। विगत कुछ दिनों में माफियओं की लगभग 25 करोड़ की सम्पति का जब्तीकरण किया जा चुका है

आज सदर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर देहाती और शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फत्तेउल्लाहपुर में स्थित भूमि को जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई की गई। यह दोनों भूमि मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी के नाम से है। कुर्क की गई सम्पत्ति की कीमत लगभग 6 करोड़ 30 लाख है। उन्होंने कहा कि आगे भी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी रहेगा।

मालूम हो कि बीते 06 अगस्त को प्रशासन ने सदर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार, सुजावलपुर और फुल्लनपुर में स्थित मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की तीन बेनामी सम्पत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई किया था। कुर्क की गई तीनों प्रापर्टी की कीमत लगभग 2 करोड़ 15 लाख थी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !