संकल्प अन्न क्षेत्र के के तत्वावधान में दर्शनार्थियो में किया गया प्रसाद का वितरण।
वाराणसी- नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित ‘‘संकल्प अन्न क्षेत्र’’ के तत्वाधान में प्रत्येक शनिवार को अनवरत चल रहे प्रसाद (खिचड़ी) वितरण के पुण्य कार्यक्रम के क्रम में आज श्रावण मास के अन्तिम शनिवार को चौक स्थित प्रतिष्ठान कन्हैयालाल गुलालचन्द सर्राफ के सामने श्री बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन को उमडे़ कांवरियों एवं भक्तों में प्रसाद (खिचड़ी) वितरण किया गया।
साथ ही भीषण तपिश व उमस से राहत दिलाने के प्रयास हेतु सुबह से शाम तक अनवरत ‘‘जल सेवा’’ की व्यवस्था भी की गई, जहाँ शीतल जल के साथ बताशा, इलायची व रेवड़ी के वितरण द्वारा आने-जाने वाले श्रद्धालु व जनमानस तृप्त होते रहे।
संस्था के महासचिव रमेश चन्द्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि “क्षय मुक्त काशी निरोग काशी” अभियान के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संकल्प संस्था द्वारा धार्मिक राजधानी काशी में संकल्प अन्नक्षेत्र की शुरुआत की गई हैं, जिसके तहत प्रत्येक शनिवार को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
जिसका लाभ श्री बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं व आम जनमानस को मिलता है। हमारा प्रयास है इस मुहिम को और विस्तारित करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाया जाए। साथ ही उन्होने संस्था के सदस्यों, शुभचिंतको एवं आर्थिक रूप से सक्षम सम्मानित जनों से इस पुनीत कार्यक्रम में सहयोग करने का भी आवाहन किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नरेश अग्रवाल, तुलिका अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संतोष अग्रवाल “कर्णघन्टा”, आलोक कुमार जैन, लव अग्रवाल, विष्णु जैन, रवि मोहन अग्रवाल, शिवम अग्रवाल “गणेश”, अमित श्रीवास्तव, मनीष, भईया लाल, अभय श्रीवास्तव, रामू एवं संस्था के सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।

