एम.ए.अंतिम वर्ष हिंदी, भूगोल, अर्थशास्त्र एवं बी0 ए0 और बी0 एस0 सी0 तृतीय वर्ष में प्रवेश प्रारम्भ।
जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्थागत अध्ययनरत बीएससी,बी0ए0 द्वितीय वर्ष एवं एम0 ए0 प्रथम वर्ष उत्तीर्ण छात्र छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है।
इस सम्बन्ध में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे.संजीव सिंह ने बताया सम्बन्धित छात्र छात्राएं इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र के साथ निर्धारित प्रवेश आवेदन पत्र पूरित करते हुए निर्धारित शिक्षक से आवेदन पत्र अग्रसारित कराकर स्नातक शिक्षार्थी पटल सहायक डॉ.अमित कुमार सिंह एवं परास्नातक शिक्षार्थी मनोज कुमार सिंह से शुल्क पावती प्राप्त कर फीस सम्बन्धित खाते में जमा कर जमा शुल्क का सत्यापन कराकर परिचय पत्र प्राप्त कर सत्यापित करा लें,जिससे कक्षाओं का संचालन प्रारम्भ हो सके।
किसी भी प्रकार की जानकारी या असुविधा की स्थिति में छात्र छात्राएं प्रवेश प्रभारी एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.संजय कुमार सिंह समिति के सदस्यगण हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री,रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.अरुण कुमार लेखाकार सत्यप्रकाश सिंह भौतिकी प्रयोगशाला सहायक प्रदीप कुमार सिंह एवं सम्बन्धित पटल सहायक से संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं।
परीक्षाफल में किसी भी प्रकार की त्रुटि के संशोधन हेतु छात्र छात्राएं रवि उद्यान से सम्पर्क करें।इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रोफ़े.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने दी है।

