Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर14 वर्ष बाद पत्रकारपुरम कालोनी की बनी नालीयो की हुई सफाई।

14 वर्ष बाद पत्रकारपुरम कालोनी की बनी नालीयो की हुई सफाई।

14 वर्ष बाद पत्रकारपुरम कालोनी की बनी नालीयो की हुई सफाई।

नंदगंज (गाजीपुर)। ग्रामसभा बरहपुर के नंदगंज बाजार स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बगल में पत्रकारपुरम कालोनी की बनी नाली की प्रथम सफाई 14 वर्ष बाद शुक्रवार को ग्रामप्रधान विजय कुमार सिंह ‘सबलू’ ने सफाई कर्मियों से कराने पर कालोनी के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।पत्रकारपुरम कालोनी निवासी गजाधर शर्मा गंगेश , विजय श्रीवास्तव, सतीश शर्मा तथा गुलाब जायसवाल ने बताया कि लगभग 14 वर्ष पूर्व बनी नाली की पटिया हटाकर कभी सफाई नहीं हुई थी। कभी कभार हुई तो केवल ऊपर से घास फूँस निकालकर सफाई हो जाती थी।

नाली पूरी तरह भर गयी थी। पानी निकलना मुश्किल हो गया था। पत्रकारपुरम के लोगों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुश सिंह से नाली भरने की समस्या बताई तो उन्होंने एक दिन बाद ही सफाईकर्मियों को भेजकर नाली से पटियां हटाकर कचड़ा निकालकर सफाई कार्य प्रारम्भ करा दिया।

सफाई कार्य होने पर कालोनी के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधान सहित प्रधान प्रतिनिधि को धन्यवाद ज्ञापित किया है।ग्राम प्रधान के कार्यों को देखकर लोग अब कहने लगे है कि प्रधान हो तो ऐसा हो।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !