किशोरी छात्रा से छेडछाड व अश्लील बाते करना दो युवकों को पड़ गया महँगा, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
सुहवल- स्थानीय थाना अन्तर्गत एक गाँव में आज सुबह एक किशोरी छात्रा से छेडछाड व अश्लील बाते करना दो युवकों को महंगा पड गया, पिडित किशोरी के द्वारा दिए गये तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो के खिलाफ छेडखानी और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामलें की छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस ने किशोरी के मेडिकल और उसके कलम बंद बयान दर्ज कराने के लिए महिला आरक्षी के सुरक्षा में जिला मुख्यालय भेंज दिय है। थाना पुलिस को दिए गये तहरीर में किशोरी ने बताया कि वह गहमर थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली है,वह अपने ननिहाल सुहवल थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक सप्ताह से आई है। उसने दो युवकों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह आज सुबह टहलने के लिए घर से निकली इसी दौरान दो युवक पिछे पिछे लग गये।
जो सुनसान जगह देख अश्लील फब्तियां कसने लगे,उसने दोनों पर आरोप लगाते हुए बताया कि जब उसने इसका विरोध करते हुए इसकी जानकारी उसके परिजनों को देने की बात कही तो दोनों आगबबूला हो उसके साथ छेडखानी करने लगे, जब उसने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया तो दोनों पकडे जाने के डर से मौके से फरार हो गये।
किशोरी छात्रा जो सात में पढती है,वह सीधे रोते विलखते हुए अपने घर पहुंची, जब उसके परिजन रोने का कारण पूछे तो ,उसने अपने साथ हुए,घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दे दिया।जिसके बाद वह घर के लोगों के साथ थाने पहुंच पुलिस को पूरी आपबीती बताने के साथ ही दो युवकों के खिलाफ लिखित तहरीर दिया।
इस बाबत प्रभारी तारावती ने बताया कि पीड़ित किशोरी छात्रा के द्वारा दिए गये लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा जारी है ।

