जमानियाँ नगर क्षेंत्र में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जमानियाँ और विजलेन्स टीम गाजीपुर द्वारा चलाये जा रहें विधुत चेकिंग अभियान मे 7 लोगाें के खिलाफ धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– जमानियाँ नगर क्षेंत्र में शनिवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड विजलेन्स टीम अधिशासी अभियंता उपखंड जमानियां विजय कुमार और विजलेन्स टीम के प्रभारी स्वदेश सिंह द्वारा अभियान चलाकर नगर में अवैध तरीके से विधुत का उपयोग कर रहें लोगों पर कार्यवाही की गयी।

विभागीय चेंकिग अभियान को लेकर क्षेंत्र में विधुत चोंरो में खौंफ दिखायी दिया।वहीं अधिशासी अभियंता उपखंड जमानियां विजय कुमार नें बताय कि उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुपालन में विजलेन्स टीम के प्रभारी स्वदेश सिंह द्वारा नगर क्षेंत्र और ग्रामीण क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिस दौरान विधुत चोरी में लिप्त और बकाएदारों को चेतावनी साथ हीं कुछ उपभोक्ताओं का विधुत अधिभार बढाया गया हैं। और विधुत बिल बकायेदारों को समय से बिल जमा करने को कहाँ गया नहीं तो आपके घरों के कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवायी की जायेगी।
विधुत चेकिंग अभियान के तहत पूर्वांचल विधुत वितरण निगम लिमिटेड विजलेन्स टीम द्वारा 7 लोगों खिलाफ धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं नगर में विधुत विभाग के उपभोक्ताओं के घर के बाहर लगे मीटर से बाईपास विधुत उपयोग करते पाए जाने पर उनके खिलाफ सम्बन्धित कोतवाली में विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया। अभियान के चलते जमानियां क्षेत्र के विभिन्न गांव कस्बो में लोगों में हडकंम्प मचा रहा।
वही विजलेन्स टीम के प्रभारी स्वदेश सिंह नें कहाँ कि विधुतचोरी से बिजली का उपभोग करने वालों को सचेत किया की मीटर बाईपास या बिना कनेक्शन के बिजली का उपभोग करते पाए गए तो जुर्माना व मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। चेताया कि चेकिग अभियान निरंतर जारी रहेगा। विद्युत अधिनियम के खिलाफ जो भी चाहे वह कोई भी विद्युत का उपयोग करता पकड़ा जाएगा निश्चित ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता उपखंड अधिकारी विजय कुमार,अवर अभियंता इंद्रजीत कुमार,सहायक अभियंता राजस्व प्रवीण मौर्य‚ वेद प्रकाश ‚ विक्की चौरसिया, हरेराम‚ आदि लोंग मौजूद रहें।

