वाराणसी गाजीपुर फोरलेन पर स्कूली वाहन और दुग्ध वाहन में टक्कर हो जाने के कारण चालक समेत दो बच्चे घायल।
नंदगंज / गाज़ीपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी गाजीपुर फोरलेन पर नैसारा हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार को दोपहर एक बजे दुग्ध वाहन व स्कूली मैजिक बस में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमे मैजिक चालक सहित दो बच्चे घायल हो गए।

घायल मैजिक चालक कुबेर पासवान (56) निवासी कुँवरपुर को नंदगंज नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस ने दुग्ध वाहन सहित चालक को थाने ले आई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एम के. टी.एम. पब्लिक स्कूल नैसारा की एक बजे छुट्टी होने पर मैजिक बस चालक बच्चो को लेकर उनके घर छोड़ने जा रहा था।तभी नैसारा फोरलेन पर हनुमान मंदिर के पास रोड क्रास करते समय गाजीपुर की तरफ से आ रही दुग्ध वाहन से सीधी टक्कर हो गई।

जिसमे मैजिक चालक कुबेर पासवान (56) और दो बच्चे परी यादव(8), निवासी कुँवरपुर तथा भरत यादव(5वर्ष) निवासी देवसिहाँ, घायल हो गए।घायल मैजिक चालक को नंदगंज नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईलाज के लिए लाया गया और दोनों बच्चों को हल्की चोट लगने के कारण स्कूल के बगल में एक नीजी चिकित्सक के यहाँ उपचार कराया गया।
मैजिक चालक को ज्यादा चोट होने के कारण नंदगंज से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस दुर्घटना की दोनो गाड़ियों को थाना ले आई है।
नंदगंज थानाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुग्धचालक बेचू यादव निवासी भदेसरा, थाना दक्षिण टोला, जनपद मऊ का निवासी है।वह मऊ से वाहन लेकर वाराणसी जा रहा था। दुग्धवाहन चालक सहित दोनो वाहनो को थाना लाया गया है।

