गहमर- भदौरा ब्लाक मुख्यालय पर महिला उत्थान एवं स्वालम्बन की दशा में पहल करते हुए दीनदयाल अंत्योदय योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं को डिवाइस एवं डेमो चेक का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह, सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से समूह की महिलाओ को डेमो चेक सौपते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।
महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहाकि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ही योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। जिले में 12206 समूहों में करीब 89 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। जिसमे 577 समूहों को प्रारम्भिक 15 हजार रुपये एवं 244 समूहों को सीआईएफ योजना के तहत एक लाख दस हजार रुपये की राशि भेजी गई है।
उन्होंने सीडीओ एवं अन्य अधिकारियों से जीले के विकास भवन में समूहों के गृह उधोग को बढ़ावा देने के लिए एक आउटलेट बनवाने की सलाह दी। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं में समूहों के भूमिका और कार्यशैली पर विस्तार से चर्चा करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के गुणगान किये। उन्होंने भदौरा ब्लाक के 37 समूहों के लिए 17 लाख 35 हजार का डेमो चेक समूह की महिलाओं को सौंपा।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह, क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह, सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता, उपयुक्त स्वतः रोजगार गोपाल कृष्ण चौधरी, अनिल चौरसिया, विजय अग्रहरि, कौशल कुमार, निधि, सुनीता, संजू देवी, खण्ड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, विष्णु प्रताप सिंह, कुश सिंह, संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

