Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग में सौरभ कुमार सिंह एवं निलेश...

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग में सौरभ कुमार सिंह एवं निलेश कुमार ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यभार किया ग्रहण।

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग में सौरभ कुमार सिंह एवं निलेश कुमार ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यभार किया ग्रहण।

जमानियां- स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग में सोमवार को उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित दो असिस्टेंट प्रोफेसर्स को महाविद्यालय के प्रबन्धक द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर कार्यभार ग्रहण कराया गया।जानकारी के अनुसार हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग में उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग एवं शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा प्रयागराज द्वारा संस्तुत असिस्टेंट प्रोफेसर्स सौरभ कुमार सिंह एवं निलेश कुमार को महाविद्यालय के प्रबन्धक लछिराम सिंह यादव द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के सापेक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह ने कार्यभार ग्रहण कराया। कार्यभार ग्रहण कराते हुए प्राचार्य प्रो.सिंह ने नवागत प्राध्यापको को बधाई देते हुए निष्ठा एवं मनोयोग पूर्वक कार्य करने की अपील की।

भूगोल विभाग में कार्यभार ग्रहण करने वाले सौरभ कुमार सिंह सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ.राजेंद्र प्रसाद एवं निलेश कुमार ने डॉ0 मिथिलेश कुमार सिंह के रिक्त पद पर कार्यभार ग्रहण किया।दोनों प्राध्यापक अध्यापक पुत्र हैं। डॉ जय सिंह काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं इंद्रजीत राम केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक रहे हैं। अच्छी बात यह रही कि दोनों शिक्षक अपने पुत्र के कार्यभार संभालने के सुअवसर पर स्वयं उपस्थित भी रहे।

महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य सम्प्रति अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो0 शरद कुमार, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा, भूगोल विभागाध्यक्ष राम लखन यादव, लेखाकार सत्य प्रकाश सिंह, डॉ.अमित कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, राकेश चौबे,  इंद्रभान सिंह, रवि उद्यान पेंगूला प्रासर कमलेश प्रसाद आदि ने नवागंतुक प्राध्यापको को बधाई देते हुए संस्था में स्वागत किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !