श्रावण माह के दूसरे सोमवार को सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को वेलपत्र और गंगाजल अर्पित कर की अपने परिवार के लिए की मंगलकामना।
जमानिया ⁄ गाजीुपुर– श्रावण माह के दूसरे सोमवार को सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु वेलपत्र और गंगाजल लेकर भगवान शिव को अर्पित करने को लेकर मन्दिरों पर भक्तो की भीड़ लगी रही। सैकड़ो की संख्या में एकत्रीत श्रद्धालुओं द्वारा भोले नाथ की जय, हर हर महादेव एवं बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा।

महेंवा गांव के अति प्राचीन मंदिर बाबा महेश्वर नाथ मंदिर, और बिहार में मसौडा के पास बाबा बैजनाथ का मंदिर जो कि वहा के लोग रात से ही जल भर कर बोल बम का जयघोष करते हुए जाते हुए दिखे भक्तों की भारी भीड़ के चलते लाइन लगाकर लोगो को जलाभिषेक एवं दर्शन पूजन किया गया ।
स्थानीय क्षे़त्र के स्टेशन चक्का बांध‚ जमानिया कस्बा बलुआ घाट‚ पर भोर से ही श्रद्धालु स्नान कर गंगा का जल लेकर शिवालयों की तरफ पहुंचने लगे। रविवार के रात्रि से ही क्षेत्र के जमानिया कस्बा बलुआ घाट‚ स्टेशन चक्का बांध गंगा नदी में क्षेंत्र दूर–दूर से गंगा जल भरने के लिए शिवभक्तो की भिड़ लगी रहीं।

महिला पुरुष एवं बच्चों ने देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाकर अपने तथा परिवार के मंगल हेतु भोलेनाथ से प्रार्थना किये । गांव और बाजार में भी शिव भक्तों ने छोटे बड़े शिवालयों में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सभी शिवालयों एवं गंगा घाटों पर पुलिस बल पूरी तैनात रही व कोतवाली प्रभारी बंदना सिंह अपने हमराहियों के साथ चक्रमण करती दिखी।

