पूर्वांचल में आमजन की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पर्टी उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्रीसे मिले समाज सेवी पवन सिंह
गाजीपुर – पूर्वांचल में आमजन की समस्याओं को लेकर समाज सेवी पवन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जी से पूर्वांचल में की समस्या को लेकर मुलाकात किया गया।
जहाँ उन्होंने मंत्री जी से पूर्वांचल में ग्रामीण क्षेंत्रों मे स्वास्थ्य सेंवाए‚ जर्जर मार्ग‚ स्वच्छ जल की समस्याओं को अवगत कराते हुवे कई प्रश्न उठाया साथ ही कहाँ कि पूर्वांचल में कई स्थानों पर स्वच्छ जल का अभाव है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। और दूषित जल का प्रयोग करने से लोग कई प्रकार की बीमारियों के प्रकोप का भाजन बनना पड़ता है।
जिसके प्रतिउत्तर में मंत्री जी से सकारात्मक जवाब प्राप्त हुआ और उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूर्वांचल की जनता को, हर घर को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से कार्य कर रही है और जल्द ही हम अपने इस मिशन को पूर्ण कर पाएंगे। विदित हो कि पवन सिंह एक समाजसेवी के रूप में विगत कई वर्षों से पूर्वांचल के लिए, इसके विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
कोरोना के दौरान उन्होंने गाजीपुर के साथ-साथ पूर्वांचल में रहने वाले लोग जो दिल्ली में थे, उनकी काफी मदद की।अपने खर्चे से गाजीपुर के लिए उन्होंने बसे रवाना की। ताकि महामारी में परेशान लोगों को उनके घरों तक पहुँचाया जा सके।

