कुँवे में गिरकर डूबने के कारण 6 वर्षीय बालक की मौत
नंदगंज/ गाजीपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित शिकारपुर गांव में मंगलवार को एक 6 वर्षीय अबोध बालक रविकान्त की कुवे में गिरकर डूबने से मौत हो गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गाजीपुर भेज दी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकारपुर निवासी रमेश चन्द्र का 6 वर्षीय पुत्र रविकान्त सोमवार को घर से सायं चार बजे खेलने निकला औऱ शाम तक जब घर नही लौटा तो घर वाले परेशान होकर इधर उधर काफी देर तक खोजबीन की। मगर उसका कहीं पता नही चला तब परिजनों ने देर रात में पुलिस 112 न० पर फोन करके पुत्र के गायब होने की सूचना दी लेकिन कुछ भी पता चल सका।
अगले दिन मंगलवार को घर से 100 मीटर दूरी पर रास्ते के बगल में जामून का पेड़ के पास स्थित कुआँ में अबोध बालक का शव तैरता देख कर ग्रामीणों ने घर वालो को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस और ग्रामीणों की सहायता से बालक के शव को कुएँ से बाहर निकाला गया। बालक कुआँ में कब औऱ कैसे गिरा यह जानकारी किसी को नही थी।
इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि बच्चे के गायब होने की सूचना रात में मिली थी, मंगलवार को छानबीन करने के लिए रज्जादी चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह को मौके पर भेजा गया था। पता चला है कि एक बालक का शव पानी मे तैर रहा है। कुआँ के पास जामुन का पेड़ है। हो सकता है कि बालक जामुन इकट्ठा करने के कारण कुवे में गिर गया होगा।
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के होने की सही जानकारी होगी। मृतक बालक के पिता रमेशचन्द्र बिन्द ने थाना में तहरीर दी है

फोटो- घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़ और पुलिस प्रशासन 