जमानियाँ कस्बा के चौधरी मोहल्ला वार्ड 7 मे सर्प दंश के कारण युवक की मौत।
जोगीन्दर की अचानक मौत हो जाने के कारण छिन गया परिवार एक मात्र था सहारा।
जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय नगर स्थित चौधरी मोहल्ला वार्ड नम्बर 7 में सोमवार को साप काट लेने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेंज दिया गया।

वहीं मंगलवार की सांयकाल शव आने के बाद परिजनों द्वारा अन्तिम संस्कार कर दिया गया हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगीन्दर उम्र 30 वर्ष पुत्र साधु साहनी निवासी लक्खीसराय ज़िला मुंगेर बिहार का रहने वाला था। कई वर्षो सें नगर के चौधरी मोहल्ला वार्ड नम्बर 7 में अपने ससुराल में ही अपनी पत्नी लक्ष्मी दो बच्चों संग मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहा था। जोगीन्दर की अचानक मौत हो जाने के कारण परिवार एक मात्र का सहारा छिन गया।
सोमवार को किसी विषैले सर्प के काट लिया था लेकिन घर सो रहें लोगों को साप के काट लेने की भनक तक नहीं लगी लेकिन सुबह जब लोंगो ने देखा और जोगीन्दर को बार–बार आवाज लगायी लेकिन कुछ उत्तर नहीं मिला तों परिजनो नजदीकी चिकित्साल ले जाया गया जहॉ चिकित्सक नें परिक्षण के बाद मृत बताया। जोगीन्दर की अचानक मौत की ख़बर परिजन और उसकी पत्नी को रो–रो कर बुरा हाल हैं।
बताया जा रहा हैं कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चोें साथ और पत्नी लक्ष्मी के साथ अपने ससुराल जमानियाँ कस्बा के चौधरी मोहल्ला वार्ड 7 मे रह रहा था वह अपने घर में एक मात्र थे जिनेके मृत हो जाने के कारण दो बच्चों का भविष्य अन्धकारमय हो गया। मृतक का एक लड़का और एक लड़की है । लड़का 5 वर्ष लड़की 3 और महिला अभी गर्भवती हैं।

