Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनवागत वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा का हुआ स्वागत

नवागत वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा का हुआ स्वागत

गाजीपुर – सर्व शिक्षा अभियान गाजीपुर कर्मचारियों द्वारा शानिवार को नवागत वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा नरेंद्र कुमार का कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

जिस दौरान विभागीय कर्मचारियों द्वारा नवागत लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को बुके और अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया।

इस स्वागत समारोह के दौरान नवागत लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा नरेंद्र कुमार ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी लोगो ने जिस प्रकार मेरा स्वागत किया है उसी प्रकार मैं भी अपने कर्तव्य का निष्ठा के साथ पालन करूँगा। आज वर्तमान में उत्तर प्रदेश में शिक्षा का स्तर बहुत निम्न है बच्चों को किस प्रकार की शिक्षा दी जा रही है और उनके ज्ञान का स्तर क्या है।

आगे उन्होंने कहा कि परिषदियो स्कूल के साथ साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयो का भी निरीक्षण और साथ ही शिक्षको की उपस्थिति लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। इसी क्रम में अकाउंटेंट समूह सर्व शिक्षा अभियान शिक्षा जगत में परिवर्तन और आधुनिकीकरण की आवश्यकता है।

मौके पर उपेंद्र सिंह , राम जी, शिवजी, मनीष सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !