Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत जनजातीय जिला सम्मेलन का हुआ आयोजन।

सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत जनजातीय जिला सम्मेलन का हुआ आयोजन।

सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत जनजातीय जिला सम्मेलन का हुआ आयोजन।

रेवतीपुर ⁄ गाजीपुर–  सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत जनजातीय जिला सम्मेलन का आयोजन शुक्रावार को रेवतीपुर पंचायत भवन पर आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि होंगे बलियां‌ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से समाज का सबसे निचला एवं संसाधन विहीन समुदाय आज खुशहाल एवं प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में इन जातियों से संबंधित सारी योजनाएं कागजों पर धरी की धरी रह जाती थी,जिसके कारण योजनाओं का लाभ उनतक नहीं पहुँच पाता था।सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भाजपा की प्रदेश व केन्द्र की सरकार ने जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर इसे सार्थक किया है।

वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण काल के दौरान किसी को भी अन्न की कोई कमी नहीं हुई है और सरकार आज भी निशुल्क राशन वितरण कर रही है। पूर्ववर्ती सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता को भ्रमित कर गुमराह करने वाले यह लोग अपने परिवार के अलावा किसी की भलाई नहीं करने वाले। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी के मंत्रिमंडल में सबको समान अधिकार रूप से शामिल किया गया है, जो इस समाज के लोगों के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

उन्होंने कहा कि अपने हक अधिकार से कभी किसी से समझौता भी नहीं करना चाहिए,सांसद ने कहा कि हमारी सरकार ने सबको समान अधिकार दिए है। और सबका सम्मान किया है। इस अवसर विभिन्न स्वयं सहायता समूह की आठ महिला सदस्यों पार्वती, राधिका, शोभा,सोनम,किरन,उर्मिला,पूनम और लक्ष्मी को सांसद ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पीयूष राय,ओमप्रकाश राय,प्रमुख राहुल राय,पूऋव प्रमुख मुकेश राय,जयशंकर राय,अनुप खरवार,अमरेन्द्र,प्रदीप गोंड,अजय खरवार,जितेन्द्र गोंड,संजय खरवार,रितेश, संतोष आदि मौजूद रहे ।संचालन विनोद खरवार जिलाध्यक्ष जनजाति मोर्चा व अध्यक्षता लल्लन सिंह मंडल अध्यक्ष ने किया ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !