Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहाईटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट से ट्रैक्टर में आग लगने से ट्रैक्टर चालक...

हाईटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट से ट्रैक्टर में आग लगने से ट्रैक्टर चालक की झुलसने से मौत‚ 5-6 बीघा फसल भी जलकर राख

 रेवतीपुर हाईटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट से ट्रैक्टर में आग लगने से  ट्रैक्टर चालक की झुलसने से मौत‚ 5-6 बीघा फसल भी जलकर राख।

रेवतीपुर ⁄ गाजीपुर– स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर हाईटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट से एक भूसा बना रहे ट्रैक्टर में आग लग गई। घटना में ट्रैक्टर चालक बुरी तरह से झुलसकर मौत हो गई। जबकि 5-6 बीघा फसल भी जलकर राख हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया आग लगी की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोचिंग पढ़ रहे छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने की कवायद में जुट गए घंटों कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।इस घटना में जहां भूसा बना रहे एक ट्रैक्टर जल गया वही करीब 5-6 बीघा के खड़ी गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। आनन-फानन में ग्रामीणों के द्वारा गंभीर रूप से झूलसे ट्रैक्टर चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

सूचना पर सेवराई तहसीलदार रामजी राम एवं लेखपाल अजीत कुमार राजस्व निरीक्षक राकेश राय एवं नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचकर क्षतिपूर्ति के आकलन के साथ घटना के बारे में जानकारी ली। व पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के तिलोकपुर गांव में गांव निवासी बबलू सिंह पुत्र स्वर्गीय मारकंडेय सिंह अपने निजी ट्रैक्टर के द्वारा गेहूं कटाई के बाद खेतों में भूसा बनाने का काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर जनपद लखीमपुर खीरी के गुडहड्डी थाना अंतर्गत प्रकाश नगर निवासी चालक सुधीर 30 वर्ष पुत्र जगदीश भूसा बनाने का काम कर रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर खेत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की जद में आ गया। जिससे हाईटेंशन फोर्ड ट्रैक्टर में प्रभावित होने लगा सीट पर बैठे चालक गंभीर रूप से झुलस कर वहीं गिर गया

थोड़ी देर बाद शॉर्ट सर्किट से ट्रैक्टर में आग पकड़ लिया देखते ही देखते ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा इस बीच जनरेटर पर ग्रामीणों की नजर पड़ी आनन-फानन में दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने झुलसे चालक को किसी तरह वहां से बाहर निकालते हुए प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए आसपास के करीब 5 से 6 बीघा फसलों को अपनी आगोश में ले लिया पास के कोचिंग में पढ़ रहे छात्रों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया।

गंभीर रूप से झुलसे चालक सुधीर की प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर सूचना पाकर तहसीलदार रामजी राम लेखपाल अजीत कुमार राजस्व निरीक्षक राकेश राय नया तहसीलदार मौके के लिए रवाना हो गए उन्होंने लोगों से घटना की जानकारी लेटे हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक 30 वर्षीय चालक सुधीर ठेकेदारी द्वारा मजदूरी करने के लिए क्षेत्र में आया हुआ था। यह मूल रूप से लखीमपुर-खीरी जनपद के गुडहड्डी थाना अंतर्गत प्रकाश नगर का रहने वाला था। क्यों लगी आग:- गेहूं की खड़ी फसल में आग लगी की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली कटौती का शासनादेश है लेकिन संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण हाईटेंशन तार में बिजली प्रभावित हो रही थी जिसकी जद में आने से यह हादसा हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार बिजली विभाग को खेतों के बीच से तार हटाने की मांग की गई थी लेकिन उसके बावजूद विभाग इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !