जिले में परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 22 से शुरू होंगी और 27 मार्च को समाप्त
गाजीपुर–जिले में परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 22 से शुरू होंगी और 27 मार्च को समाप्त होगी। इसका परिणाम 31 मार्च को घोषित कर दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में आयोजित होने वाली परीक्षा का भी कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
गाजीपुर में कुल 2269 परिषदीय विद्यालय चल रहे है जिसमें 1468 प्राथमिक, 352 उच्च प्राथमिक एवं 449 कंपोजिट विद्यालय है। इन विद्यालयों में करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव ने प्रदेश के सभी जिलों के बेसिक शिक्षाधिकारियों को सभी परिषदीय स्कूलों में प्रश्न पत्रों का 21 मार्च तक हर हाल में वितरण करा लेने का निर्देश दिया है।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनुपम गुप्ता ने बताया कि 27 मार्च को परीक्षा समाप्त होगी। इसके बाद 28 से 30 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। आगे परीक्षा फल तैयार कर 31 मार्च को रिजल्ट दे दिया जाएगा।

