Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहोली और शबे बरात के मद्देनजर दोनों समुदायों के साथ शांति कमेटी...

होली और शबे बरात के मद्देनजर दोनों समुदायों के साथ शांति कमेटी की बैठक शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील

होली और शबे बरात के मद्देनजर दोनों समुदायों के साथ शांति कमेटी की बैठक‚ शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील 

जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली परिसर में बुद्धवार को आगामी त्यौहार होली और शबे बरात के मद्देनजर दोनों समुदायों के साथ शांति कमेटी की बैठक हुई। शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील की गई।

फ़ोटो- शांति कमेटी की बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने को लेकर लोगो संग बैठक करते उपज़िलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ज़मानिया।

जिस दौरान उपजिलाधिकरी भारत भार्गव ने दोनों समुदायों से आगामी त्योहारों को शांति प्रिय, सद्भाव व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की बात कही साथ कहा कि यह त्यौहार शांति प्रेम का प्रतिक हैं। आप लोगों से अपील हैंं। आप सभी भी इस त्यौहार को प्रेम पूर्वक इस  त्यौहार को  मनाना  आप सभी का कर्तव्य है। होली को पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाइये।

वहीं अगले क्रम में क्षेत्रधिकारी हितेन्द्र कृष्ण ने कहाँ की आप लोग जानते हैं यह त्याैहर रंगों को त्यौहार हैं और यह त्यौहार शांति प्रेम का प्रतिक हैं।  और इस पर्व को आप लोग शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील की यदि कोई व्यक्ति रंग नहीं खेलना चाहता है तो उसपर रंग बिल्कुल न डालें। प्रशासन का सहयोग करें। हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अराजकता फैलाने वाले अराजक तत्वों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि कहीं भी कोई भी किसी प्रकार का उपद्रव कर रहा है या शराब पीकर शांति को भंग कर रहा है उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

इस दौरान कोलवाली प्रभारी सम्पूणानन्द राय‚ उ0नि0 कृपेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 नन्दलाल कुशवाहा, उ0नि0 गजेन्द्र नाथ मिश्र, उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, हे0का0 बालेन्द्र शर्मा,हे0का0सुरेश यादव, हे0का0 अनिल कुमार राय, अकील अहमद‚ सोनू खाँ‚ संतोष तिवारी‚ मजहर खाँ‚ नसीम खाँ पूर्व प्रधान‚ अभय शंकर सोनी‚ वृजेश यादव‚ संतोष वर्मा‚ आदि लोग मौजेद रहें।

आदि

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !