जमानियां ⁄गाजीपुर – क्षेत्र स्थित नगर पालिका परिषद जमानियां के नगर अध्यक्ष की मनमानी से तंग आकर 40 वर्ष से चाय की दुकान कर रहें सूरज चौधरी नें दिया नगर अध्यक्ष के खिलाफ काेतवाली में पत्रक ।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका विभाग द्वारा सडक की पटरियों पर रखी हुई दुकानों को करीब 40 वर्ष से अधिक हो चुके है लेकिन विभाग ने अचानक ही सब दुकानों एक नया फरमान जारी किया हैं कि गांव के लोगों की दुकाने नगर पालिका की पटरियों पर नहीं रहेगी। और एक ही परिवार के नाम सें दो दुकान विभाग पट्टा नहीं करेगा। और साथ ही पुनः लोगों से शपथ पत्र और कुछ शुल्क लिया जा रहा हैं। जिसके कारण सूरज चौधरी नगर पालिका के अध्यक्ष के नाराजगी व्यक्त करतें हुयें कहाँ की यह सरासर हमारे साथ विभाग नाजायज कर रहा हैं।
मार्च माह से ही कोरोना के कारण चार माह सें मेरी दुकान बन्द थी‚ मेरा यह ही रोजगार का मार्ग हैं यह छिन गया तो मेरे परिवार का क्या होगा।

