Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर60 वर्षीय वृद्ध की गला रेत कर हत्या सूचना पाकर मौके पर...

60 वर्षीय वृद्ध की गला रेत कर हत्या सूचना पाकर मौके पर पहुॅचे पुलिस अधीक्षक ने दिया जल्द गिरफ्तारी का आदेंश

60 वर्षीय वृद्ध की गला रेत कर हत्या सूचना पाकर मौके पर पहुॅचे पुलिस अधीक्षक ने दिया जल्द गिरफ्तारी का आदेंश

मुहम्मदाबाद  ⁄  गाजीपुरस्थानीय थाना क्षेत्र  के तमलपुरा गांव में रविवार की देर रात मकान मालिक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर हत्यारे मौके से फरार हो गए।  हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टर्माटम के भेंज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार तमलपुरा गांव निवासी अच्छेलाल चौधरी उम्र 60 वर्ष की गला रेतकर निर्मम तरिके से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। वही आस–पास क लोगों से पूछताछ किये जाने पर जानकारी मिली हैं कि अच्छेलाल के रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम था उनकी पत्नी ललिता देवी अपने छोटे पुत्र सुनील के साथ चार फरवरी को बिहार के बक्सर गये हुए थे । वह घर पर अकेले थे। अच्छेलाल चौधरी का मकान अंदर से बंद था। और वह एक कमरे में सो रहे थे।

सोमवार की सुबह जब दूध वाला दूध देने के लिए अक्षय लाल के घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजा अन्दर से बंद था। उसने काफी आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। वह दूध देने के लिए आया था और दरवाजा नहीं खुला और आज भी दरवाजा बंद है। लोगों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान राजेश राय सहित अन्य लोगों को दी। इस पर कुछ लोग सीढ़ी लगाकर घर में प्रवेश किए तो उनके होश उड़ गए। अक्षय लाल की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी।

मृतक अच्छेलाल के दो पुत्र हैं दो दिल्ली में नौकरी करते हैं। घर पर अच्छेलाल और उनकी पत्नी ललिता देवी अपने छोटे पुत्र सुनील के साथ रहती थी। अच्छेलाल के दोनों पुत्रों पर गांव के ही दो लड़कियों को भगाने का आरोप है। उसकी बेटी ने कई वर्ष पूर्व आत्महत्या कर ली थी। पुलिस कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। ललिता देवी दहाड़े मारकर रो रही थी। पति को पुकारते हुए वह पूछ रही थीं मां के साथ बेटा सुनील भी बिलख रहा था। पास-पड़ोस के लोग उसे ढांढ़स बंधाने में जुटे थे, मगर इस मंजर के सामने वह खुद को भी बेबस पा रहे थे। घटना के बाद गांव में हर तरफ कोहराम मचा था।

गांव में चारों तरफ बस महिलाओं के रोने-बिलखने की आवाज ही सुनाई दे रही थी। दर्दनाक घटना ने किसी की मांग का सिंदूर मिटा दिया तो किसी के बुढ़ापे की लाठी छीन ली। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। सुध-बुध खोकर घरवाले बार-बार अपने प्रियजनों का नाम पुकार रहे थे। हृदय विदारक मंजर से पूरा गांव गमगीन रहा। वही पुलिस अधीक्षक ने एसओ को घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !