एक अभ्युक्त को मोटरसाईकिल और मोबाईल चोरी मामले में गिरफ्तार कर संगत धाराओं में भेंजा गया जेल।
गाजीपुर – सदर कोतवाली पुलिस द्वारा शुक्रवार को एक अभ्युक्त को मोटरसाईकिल और मोबाईल चोरी मामले में गिरफ्तार कर रविवार को पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेशकर संगत धाराओं में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर निर्देशानुसार विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में उपनिरीक्षक कृपाशंकर उपाध्याय मय हमराह आरक्षी जमील अंसारी, आरक्षी विधि यादव, आरक्षी मधुसूदन मिश्र थाना कोतवाली गाजीपुर द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर तलवल मोड़ थाना कोतवाली गाजीपुपर से अभियुक्त अंकुर बिन्द पुत्र चन्द्रदेव बिन्द निवासी ग्राम सकरा थाना कोतवाली गाजीपुर को शनिवार को अमादपुर सकरा रोड पर से लुटी गयी मोबाईल फोन Oppo A-7 Golden Colour IMEI नं0- 869366042800354, 869366042800347 तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल हीरो हॉण्डा स्प्लेण्डर प्लस UP 61 AF 2369 बरामद किया गया । मौके से सहअभियुक्त गोलू बिन्द पुत्र देवचन्द्र बिन्द निवासी सकरा थाना कोतवाली गाजीपुर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है ।
उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली गाजीपुर पर मु0अ0सं0- 85/2022 धारा 392 भादवि पंजीकृत है । जिसमें बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि की बढोत्तरी करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी करने वाली टीम का नाम– प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्या‚ उ0नि0 कृपाशंकर उपाध्याय‚ का0 मधुसुदन मिश्रा ‚का0 जमील अंसारी ‚ का0 विधि यादव

