दरौली मे हुए फायरिंग मामले में अभ्युक्त को स्थानीय कोतवाली पुलिस नें गिरफ्तार कर किया पुलिस अधीक्षक समक्ष पेश संगत धाराओं में भेंजा गया जेल।
जमानियां ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवली क्षेत्र ग्राम सभा मे स्थित शिवप्यारी बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक दराैली द्वारा अपने ऊपर गोली चलाने के मामले को लेकर दो लोंगो के उपर लिखित तहरीर दिया गया था।

जानकारी के अनुसार कोतवली क्षेत्र ग्राम सभा मे स्थित शिवप्यारी बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक महेंद्र यादव ने वृहस्पितवार को अपने उपर हुए फायरिंग को लेकर गांव के ही रमेश यादव पुत्र रामधीरज यादव तथा 42 वर्षीय बलवंत यादव पुत्र स्व. आसकरन यादव के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दिया गया था। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलास में जुट गई।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर स्टेशन चौकी प्रभारी तरुण पांडेय ने हेड कांस्टेबल बाबूलाल सोनकर, कांस्टेबल आनंद राही व वीर कुमार के साथ दोनों वांछित अभियुक्तों को रविवार की सुबह 6:10 बजे रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त रमेश यादव के पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। जिसके बाद दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 307 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।

