Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरथाना रेवतीपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामायबी 11 अवैध असलहा संग...

थाना रेवतीपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामायबी 11 अवैध असलहा संग 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार संगत धाराओं मे भेजें गये जेल ।

थाना रेवतीपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामायबी अवैध असलहो संग 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार संगत धाराओं मे भेजें गये जेल ।

गाजीपुर – पुलिस अधीक्षक द्वारा  क्षेंत्र मे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रेवतीपुर के कुशल अध्यक्ष्ता में हाथ बड़ी कामायबी हासिल की हैं रविवार को 11 अवैध असलहा संग 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वांछित अपराधियों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश कर संगत धाराओं कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को वाहन परीक्षण के दौरान भक्सी का डेरा तिराहा रोड पर समय करीब 03.25  बजे  के करीब संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे रूकने का इशारा किया गया तो वह अचानक पुलिस टीम पर फायर करते हुए पीछे मुड़ कर भागने का प्रयास किये,अभियुक्तों के फिसल कर गिर जाने के कारण पुलिस टीम द्वारा साहस दिखाते हुए दोनो अभियुक्तों के गिरफ्तार कर लिया गया ।

पुलिस टीम द्वारा उन्हे गिरफतार कर कोतवाली लाकर उनसे पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा अपना नाम पता 1. अख्तर अंसारी पुत्र कयामुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम मुखरांव थाना कुछिला जनपद कैमुर भभुआ बिहार, 2. महावीर पुत्र स्व0 लालजी निवासी ग्राम सेवराई थाना गहमर जनपद गाजीपुर बताया गया । चेकिंग के दौरान कब्जे से 11 अवैध असलहा मय 10 जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस जिसमें 10 अदद तमंचा/कट्टा अवैध 315 बोर व एक अदद पिस्टल अवैध व एक अदद मोटर साईकिल प्लेटिना UP 60 J 1306 काले रंग जिस पर बैगनी स्टीकर तथा 1500 रूपयें बरामद किया गया ।

अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 12/2022 धारा 307 भा0द0वि0 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम मे  पन्ने लाल थानाध्य़क्ष थाना‚  उ0नि0 कुलदीप शर्मा ‚ का0 चालक विजय यादव‚ का0 बलवंत सिंह‚ का0 सत्येन्द्र सिंह ‚ का0 अजय कुमार ‚का0 मृदुल श्य़ाममणि त्रिपाठी ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !