जमानियां / गाज़ीपुर- क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित चक्काबांध स्थित चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल स्थित गंगा नदी में शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे के करीब अपने दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूब गया।
फ़ोटो-गंगा में डूबे युवक की तलाश में लगी भीड़ साथ मे खड़े तहसीलदार आलोक कुमार
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमानिया रेलवे स्टेशन बाजार स्थित प्रशांत नगर कालोनी निवासी मनु जायसवाल (18) पुत्र रमेश जायसवाल नहाते समय गहरे धारा में चले जाने के कारण डूबने लगा। अपने दोस्त को डूबते देखकर वह लोग चिल्लाने लगे।
सूचना पाकर तहसीलदार आलोक कुमार व रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी अनिल पांडेय पुलिस कर्मियों संग पहुंचे गये। बजे से ग्रामीण नदी में जाल के सहारे मनु के तलाश में जुटे
सुबह 6 मनु के पिता रमेश जायसवाल भी परिजनों के साथ घाट पर पहुंच गए। और बताया कि करीब एक सप्ताह से मनु दोस्तों संग गंगा नदी में स्नान को आ रहा था।
चौकी प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि नदी में ग्रामीणों के सहयोग से मनु का तलाश किया जा रहा है। वहीं घाट पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई है।


